प्रयागराज में शिया जामा मस्जिद समेत कई जगह टली जुमे की नमाज,

कोरोना के डर से शुक्रवार को प्रयागराज की शिया जामा मस्जिद समेत अन्य कई मस्जिदों में जुमे की नमाज निरस्त कर दी गई। मस्जिद आने की बजाए घरों से ही नमाज अदा की गई। शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना हसन रजा जैदी ने कोरोना वायरस के कारण जुमे की अगली नमाज को भी मुल्तवी करने का फैसला किया।  इसी तरह विशप राफी मंजली के निर्देश पर इस दिन गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं नहीं हुईं।

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए उपासना स्थलों पर भीड़ न लगाने की अपील धर्मगुरुओं ने शुरू कर दी है। शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना हसन रजा के निर्देश के बाद लोगों ने घरों से ही नमाज अदा की। शिया जमा मस्जिद में जमात के साथ नमाज अदा करने से लोगों ने परहेज किया। कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए पेश इमाम ने अगल जुमे की नमाज को भी मुल्तवी रखने का फरमान जारी किया है। इसी तरह लेटे हनुमान मंदिर के कपाट को भी बंद कर दिया गया।