मुंबई से आए एक हजार नेपाली नागरिक मथुरा में फंसे

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का असर बढ़ने के कारण मुंबई समेत कई शहरों में नौकरी करने वाले करीब एक हजार नेपाली युवक, महिलाएं और बच्चे रविवार की सुबह दो ट्रेनों से मथुरा पहुंचे। यहां से गौरीफंटा, सोलोनी और गोरखपुर की बसों से इन्हें नेपाल बॉर्डर तक जाना था, लेकिन बसें न चलने के कारण ये लोग यहां फंस गए।