कोरोना वायरस को लेकर नेपाल सीमा पर अलर्ट

सीमा पर बने नेपाल के बेलहिया हेल्थ हेल्प डेस्क पर रूपेंदही प्रशासन ने नेपाली सेना के जवानों की भी ड्यूटी लगा दी है। इसके अलावा शसस्त्र प्रहरी बल, ट्रैफिक पुलिस और नेपाल पुलिस भारत से जाने वाले भारतीय और नेपाली यात्रियों की जांच कर रही है।


सशस्त्र पुलिस बल रूपेंदही के एसपी तेज पोखरेल ने बताया सौनोली सीमा पर आवागमन हजारों की संख्या में रोजाना होता है। ट्रैफिक की रफ्तार कम न हो , इसके लिए तीन ट्रैफिक पुलिस जवानों की ड्यूटी नोमैन्स लैंड पर लगा दी गई। बलहिया हेल्थ डेस्क पर सशस्त्र बल के जवानों को 24 घंटे तैनात किया गया है।