जनता कर्फ्यू : सेहत के सिपाहियों के सम्मान में शंख, घंटा-घड़ियाल व तालियों से गूंजा ब्रज मंडल

जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार शाम पांच बजते ही आगरा समेत पूरा ब्रज मंडल शंख, घंटा-घड़ियाल और तालियों की ध्वनि से गूंज उठा। लोगों ने कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे सेहत के सिपाहियों को सलाम किया। उनके सम्मान के लिए लगातार पांच मिनट तक शंख, घंटा-घड़ियाल, थाली और तालियां बजाईं।


वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जंग में पूरा देश एकजुट है। जनता कर्फ्यू में इसकी साफ बानगी दिख रही है। आगरा, मथुरा फिरोजाबाद और मैनपुरी की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।