'जनता कर्फ्यू' में घोड़ी नहीं चढ़ सका दूल्हा

मैनपुरी जनपद के बेवर क्षेत्र में जनता कर्फ्यू के चलते बेवर से एक युवक की बरात नहीं जा सकी। बरात में जाने के लिए दूल्हा और बराती तैयार बैठे रहे। पुलिस ने युवक के घर पहुंचकर बरात नहीं ले जाने की हिदायत दी। परिवार के लोग देर शाम बरात ले जाने की जिद पर अड़े रहे, लेकिन पुलिस ने बरात ले जाने की अनुमति ही नहीं दी। 


बेवर के मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी महमूद अली उर्फ छोटे मिस्त्री के पुत्र कासिम अली की बरात रविवार को औरैया जिले के कस्बा बिधूना के मोहल्ला तिलकनगर में जानी थी। बरात में जाने के लिए बराती 21 मार्च की शाम ही महमूद अली के घर पहुंच गए थे। 22 मार्च की सुबह बरात ले जाने की तैयारी हुई।