जहां तक जाएगी नजर, दिखेगी पलायन करने वालों की भीड़, मदद के लिए आगे आए कई हाथ

लॉकडाउन ने वैसे तो सभी को असहज कर दिया है लेकिन मजदूरों के सामने विकट समस्या खड़ी हो गई है। उनके सामने जीवन-मरण के हालात हैं। इसी के चलते पलायन ने जोर पकड़ लिया है। ऐसे में दिल्ली से सटे सीमावर्ती इलाकों के बस अड्डों पर इतनी भीड़ जमा हो गई है कि लॉकडाउन के सभी नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। गाजियाबाद के कौशांबी बस डिपो पर जहां तक आपकी नजर जाएगी सिर्फ भीड़ ही भीड़ दिखाई देगी। इस दौरान लोगों को खाने-पीने की परेशानी न हो इसके लिए कई हाथ सामने आए हैं।