सुनाना गोवंश में शुक्रवार की सुबह गोवंश अवशेष मिलने से सनसनी मच गई। घटना की जानकारी पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। घटना को लेकर आक्रोश जाहिर किया गया। पुलिस ने मामले में मुकदम दर्ज किया तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
सुनाना गोवंश में 71 गोवंश हैं, जिनमें छह बच्चे हैं। बृहस्पतिवार की रात किसी ने तीन गोवंश की हत्या कर दी। सुबह गोवंश की देखरेख करने वाले जब चारा डालने पहुंचे तो खून व अवशेष देख उनके होश उड़ गए। गोवंश कर्मियों ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों को दी। काफी संख्या में ग्रामीण गोवंश पहुंच गए। सूचना पर एसओ जवां नरेश कुमार गोवंश पहुंच गए। गोवंश से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। गोवंश में नारेबाजी की। गौ हत्यारों की गिरफ्तारी व उनके खिलाफ एनएसए व गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की मांग की। एसओ जवां ने ग्रामीणों को समझाया तथा जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। ग्रामीणों के अनुसार अवशेष तीन गौवंश के थे, जिन्हें पुलिस ने एकत्रित किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना दी गई। पशु चिकित्सक डा. नागेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा अवशेषों का परीक्षण किया। इसके बाद अवशेषों को दफनाया गया। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा लिखा है। एसओ जवां ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हैं।