घर बैठे ऑनलाइन आर्डर दीजिए, चौखट पर मिल जाएगा सामान

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल की पहल पर शहर के दो युवाओं मुदस्सिर निसार और मासिर ने ऑन लाइन पोर्टल के लिए डोर स्टेप डिलीवरी सेवा शुरू की है। कोई भी व्यक्ति उनके पोर्टल www.onlinefoodz.com पर ऑर्डर बुक कराकर दो घंटे के भीतर किराना से जुड़ी सभी आवश्यक सामग्री अपने घर पर प्राप्त कर सकता है।


शर्त इतनी है कि सामग्री 300 रुपये से अधिक हो और डिलीवरी चार्ज के तौर पर आपको 50 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। फायदा यह होगा कि सामान आपको जिला प्रशासन की तरफ से तय दर पर मिलेगा, वह भी घर
बैठे। नेट न काम करे तो आप व्हाट्सएप से भी आर्डर दे सकते हैं।

दोनों भाइयों में एक साफ्टवेयर इंजीनियर तो दूसरा ट्रेवल एजेंसी संचालित करते हैं। उनका कहना है कि लॉक डाउन के दौरान लोगों के घर तक सामान पहुंचने में हो रही दिक्कतों को देख उन्हें आइडिया आया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने मदद की और फिर पूरा सेटअप तैयार हो गया।