लॉकडाउन का आज चौथा दिन है और तमाम प्रयासों के बाद आज भी मजदूरों का पलायन जारी है। हालांकि पुलिस लोगों को इससे रोक रही है। वहीं दिल्ली में बीते 24 घंटे के भीतर एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। यह मरीज हाल ही में फिलीपींस से लौटा है। दिल्ली एयरपोर्ट से युवक को झज्जर स्थित एम्स के कैंसर संस्थान स्थित क्वारंटीन वार्ड में रखा गया था। जहां सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद मरीज का उपचार शुरू कर दिया है। यहां पढ़ें आज दिल्ली-एनसीआर का दिनभर का हाल...
धौला कुआं में भारी संख्या में एकत्रीत हुए लोग, पुलिस मौके पर मौजूद
धौला कुआं पर भी करीब 500-700 लोग एकत्रीत है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद है और उन्हें वापस जाने के लिए समझा रहे है।